फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे माइक्रोआब्जर्बर

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण करते प्रेक्षक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी को माइक्रोआब्जर्वर की तैनाती होगी। निर्वाचन आयोग की तरफ से नामित प्रेक्षकों की मौजूदगी में शनिवार को कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में 288 माइक्रोआब्जर्बर का प्रथम रेंडमाइजेशन कराया गया। इसके बाद मौजूद प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कंट्रोल रूम और भगवतीगंज स्थित स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थलों का निरीक्षण करके प्रशासनिक तैयारियों को परखा। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर गठित फ्लाइंग स्क्वायड को तत्काल भेजने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नामित प्रेक्षक तुलसीपुर तरुण कुमार मुखोपाध्याय, गैसड़ी मोहित बुंदास व सदर केएस श्रीनिवासन की मौजूदगी में माइक्रोआब्जर्वर का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ। इस मौके पर मौजूद डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि इन सभी की तैनाती संवेदनशील चिह्नित मतदान केंद्रों पर होगी। प्रभारी कंट्रोल रूम व भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण हेल्पलाइन नंबर 1950 व 05263-232121 पर कराया जा रहा है। सी-विजील एप पर भी आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करायी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान प्रेक्षकों ने मतदान के दिन बूथों पर होने वाले वेबकास्टिंग व वीडियोग्राफी की जानकारी भी ली। मंडी समिति भगवतीगंज स्थित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर चेक लिस्ट के अनुसार तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें