फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से महिलाओं के सपनों को मिलेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वयं सहायता समूह से महिलाओं के सपनों को पंख मिलेंगे। जिले के तीन ब्लॉकों में बुधवार को कार्यक्रम कर महिलाओं से स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की अपील की गई।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक में पीडी अनिल कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभागार में आयोजित संकुल स्तरीय संगठन के आमसभा की बैठक को संबोधित किया। पीडी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जुड़कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकती है।
बीडीओ सागर सिंह, बीएमएम शैलेंद्र सिंह, शुभम जायसवाल, विपिन वर्मा व संतोष कुमार यादव ने समूह की 300 महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में तिरंगा प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ का गठन किया गया। उमा देवी को अध्यक्ष, खुशबू को सचिव व दुर्गेश्वरी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से कौवापुर स्थित तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में एडीओ आईएसबी विनय शंकर मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संकुल स्तरीय प्रशिक्षण सभा का शुभारंभ किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, संपूर्ण टीकाकरण व स्वच्छता की शपथ बीडीओ राजेश कुमार ने दिलाई।
गांव की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर आर्थिक रूप से मजबूर होने पर बल दिया गया। 26 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण में शामिल हुई।
इस अवसर पर अमित कुमार वर्मा, शाखा प्रबंधक पवन कुमार, एसआई देव मुनि सिंह, रेखा, सुनीता, विजय कुमारी व मुक्ति देवी आदि मौजूद रही। रेहरा बाजार ब्लॉक सभागार में संकुल स्तरीय प्रशिक्षण सभा का शुभारंभ बीडीओ अशोक कुमार दूबे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
80 गांवों के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी मनोज कुमार शर्मा, ब्लॉक मिशन मैनेजर ओंकार वर्मा व सुधेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें