बलरामपुर। सरस्वती शिशु मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बाल सभा का चुनाव संपन्न हुआ। विद्यालय के 20 बाल सांसदों ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया में प्रधानमंत्री पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी थे। गुरुशरण ने सर्वाधिक मत पाकर प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं।
चुनाव अधिकारी रामदेव उपाध्याय ने बताया की विद्यालय के सभी छात्रों द्वारा निर्वाचित कुल 20 सांसदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रधानमंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें गुरुशरण सर्वाधिक 11 मत पाकर प्रधानमंत्री पद पर निर्वाचित हुए। द्वितीय स्थान पर सुमित कुमार को 6 मत प्राप्त कर सेनापति पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचित प्रधानमंत्री एवं सेनापति ने कहा कि पूरी निष्ठा एवं लगन से विद्यालय एवं छात्र हित में कार्य करूंगा।
चुनावी प्रक्रिया में बाल सांसद वैष्णवी, अमित कुमार, रितेश कुमार, परवेज, अभिषेक मिश्रा, गोपाल पांडे, रामकृष्ण गुप्ता, अनमोल श्रीवास्तव, श्रुति पाठक, अनिकेत साहू, करण कुमार, ऋषभ कश्यप, रामवीर, काजल पांडे, सुमित कुमार, गुरु शरण, राज मिश्रा, रामकुमार, साहिल कश्यप एवं सूर्यांश गुप्ता ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामानन्द तिवारी, मनोज कुमार आर्य, मोहनीश पाठक, संजय चौहान, रमेश पाठक एवं अवधेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।