फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। बच्चों से विशेष लगाव के कारण उनके जन्मदिन 14 नवंबर को हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को नगर के वात्सल्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने कही।
शतरंज प्रतियोगिता में साजन कश्यप ने प्रथम तथा अनुष्का सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम प्रतियोगिता में निधि राजभर व अनुष्का तिवारी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालक वर्ग में मृत्युंजय प्रथम व अरिहंत द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सृष्टि ने प्रथम व आनंदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में आईटी प्रभारी सत्यम शुक्ला तथा कोऑर्डिनेटर आकांक्षा चौहान का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें