फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने बंद किया नाला, दो वार्डों में जलभराव

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के नई बस्ती मोहल्ले में रेलवे लाइन के पास मिट्टी पटाई करते बंद किया गया नाला।-संवा? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका बलरामपुर के वार्ड नई बस्ती और तुलसीपार्क को जलभराव व डूबने से बचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद के साथ सक्रिय हो गए हैं। अध्यक्ष तथा सभासद का कहना है कि करीब 100 वर्ष से बह रहे नाले का पानी रेल विभाग ने अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया है। इन लोगों ने सदर विधायक को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान होने तक रेलवे विभाग से मोहलत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक पल्टूराम को दिए ज्ञापन में वार्ड नई बस्ती की सभासद अंजुम परवीन व अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने कहा है कि वार्ड नई बस्ती व तुलसीपार्क की कुल आबादी लगभग 10 हजार है। इन वार्डों में धार्मिक स्थल, अटल भवन, विद्यालय व अस्पताल भी स्थित है। इन वार्डों का पानी जिस नाले से होकर निकलता था, उसे रेल लाइन विद्युतीकरण के समय रेलवे ने पाट दिया। जलनिकासी न होने से इन वार्डों में जलभराव हो रहा है। यदि किसी दिन बारिश हो गई तो इन मोहल्लों में जलभराव हो जाएगा। इस आशंका से मोहल्लेवासी दहशत में हैं और पलायन करने का मन बना रहे हैं। इन लोगों ने विधायक से मांग किया है कि वह कुछ महीनों के लिए रेलवे विभाग से कहकर बंद नाले को खुलवा दें। छह महीने में नगर पालिका अपनी योजना बनाकर जल निकासी की दूसरी व्यवस्था तैयार करा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें