फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अमीन व लेखपालों का हुआ राजस्व निरीक्षक पद पर प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शासन के फरमान पर जिले की तीनों तहसीलों के 14 अमीन व लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नित दी गई है। तीनों तहसीलों में प्रक्रिया पूरी करके इन्हें नए दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमोशन पाने वाले सभी राजस्व निरीक्षकों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। अमीन व लेखपालों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है।
विज्ञापन

भू-लेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की तीनों तहसीलों के 14 अमीन व लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नित करके दायित्व सौंप दिया गया है। इमसें चार अमीन व 10 लेखपाल शामिल हैं। सदर तहसील में अमीन कमला प्रसाद व लेखपाल प्रेमचंद्र शर्मा को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नित दी गई है।
उतरौला तहसील के लेखपाल अरुण कुमार, रूदल प्रसाद, साबिर अली, मनोज कुमार श्रीवास्तव व ओमप्रकाश को राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। तुलसीपुर तहसील में लेखपाल गुलाब चंद्र भारती, लाल बहादुर त्रिपाठी, गिरजा प्रसाद, रामपाल व बेचई प्रसाद और अमीन नईम अहमद खां व रामकरन को राजस्व निरीक्षक पद का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें