फोटो-11-उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मंगलवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। उन्होंने गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के उतरौला, पचपेड़वा, चंदनपुर मार्ग के चौड़ीकरण के शेष बचे कार्य को पूरा कराने बजट दिए जाने की मांग उपमुख्यमंत्री से की है।
उप मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि उतरौला, पचपेड़वा, चंदनपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के लिए बजट जारी किए जाने का निर्देश प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति के साथ बजट जारी हो जाएगा। बताया कि उपमुख्यमंत्री से गैसड़ी, बेनीनगर, जरवा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भी बजट दिए जाने की मांग की गई है। संवाद