फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग में किसानों के लिए योजनाओं की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उद्यान विभाग में किसानों के लिए अनुदान वाली योजनाओं की भरमार है। कोरोना काल में कमजोर पड़ी किसानों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है। किसानों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आम का बाग लगाने के लिए 150 हेक्टअर क्षेत्रफल का लक्ष्य मिला है। एक हेक्टअर में कलमी आम के 100 पौधे रोपित किए जाएंगे जिसकी कुल लागत 25500 रुपये होगी।
लाभ लेने वाले किसान को 50 प्रतिशत का अनुदान उद्यान विभाग से मिलेगा। एक हेक्टअर में आम की सघन बागवानी में 400 पौधे रोपित किए जाएंगे जिसकी लागत 41000 रुपये होगी। इस पर भी 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। अमरुद रोपण के लिए जिले में उद्यान विभाग को पांच हेक्टअर का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

एक हेक्टअर में 38340 रुपये की लागत आएगी जिस पर किसान को सिर्फ 50 प्रतिशत धनराशि खर्च करनी होगी। केला रोपण के लिए 100 हेक्टअर का लक्ष्य मिला है। केले की खेती में प्रति हेक्टअर पर 102462 रुपये का खर्च आएगा जिस पर किसान को 40 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। पपीते की खेती के लिए 20 हेक्टअर का लक्ष्य प्राप्त हुअ है।
प्रति हेक्टअर में पपीते की खेती पर 61655 रुपये खर्च करने होंगे जिस पर विभाग की तरफ से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। खरीफ में प्याज की खेती के लिए पांच हेक्टअर का लक्ष्य मिला है। एक किसान को 0.1 हेक्टअर में एक किलोग्राम प्याज बीज के साथ 500 रुपये कीट व फफूंद नाशक और उर्वरक आदि के लिए दिया जाएगा साथ ही प्रदर्शन के लिए शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
कद्दूवर्गीय सब्जी की खेती के लिए जिले को 50 हेक्टअर का लक्ष्य मिला है। एक किसान को एक एकड़ में कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती के लिए 20 हजार रुपये की लागत लगेगी जिस पर 40 प्रतिशत का अनुदान के रुप में बीज, उर्वरक व कीटनाशक आदि के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें