फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वात्सल्य पब्लिक स्कूल की तरफ से नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर बलुआ पुलिस चौकी किसलय मिश्रा एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके कराया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 18 किलोग्राम भार वर्ग में अनुष्का सिंह ने स्वर्ण, सृष्टि पांडे ने रजत एवं एंजेल ने कांस्य पदक जीत। इसी तरह 22 किलोग्राम भार वर्ग में उन्नति त्रिपाठी स्वर्ण, समृद्धि रजत पदक तथा अनन्या ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
बालिका कैडेट वर्ग में अनन्या सिंह, कृतिका, अंजली, पलक व प्राची ने स्वर्ण पदक, आदित्य सिंह, साक्षी, गरिमा व साक्षी सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया तथा अनन्या आर्य, सीमा, अंशिका, आयुषी, मीनू व तृप्ति ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर में उत्कर्ष, अंशुमान, सत्यम, दिलीप, आरुष व नितेश ने स्वर्ण व रोहित, रघुवीर, उत्कर्ष व राजा बाबू ने रजत पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार बघेल ने किया।
वात्सल्य ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सिद्धांत सिंह, ताइक्वांडो कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या गिरी सहित तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें