गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुवरिया गांव में तेंदुए ने पालतू मवेशी को अपना निवाला बन लिया है। तब से ग्रामीण तेंदुए के खौफ से दहशतजदा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जमुवरिया निवासी श्रीराम ने शनिवार को बताया कि वह रात में खेत के फसल की रखवाल कर रहे थे।
खेत में तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई। टार्च जलाकर देखा तो मौके पर एक गाय मृत पड़ी थी। गाय के शरीर का कुछ हिस्सा तेंदुए ने खा लिया। श्रीराम ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण अजीज, रामू, अशोक वर्मा व पतिराम आदि ने घटना की सूचना पुलिस, 112 को दी। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। रेंजर तुलसीपुर ने मौके पर वन विभाग की टीम भेजने का आश्वासन दिया। (संवाद)