फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुआ दिखने से ग्रामीणाें में दहशत

विज्ञापन
गोंडा में इस्राइल जाने के लिए टेस्ट देने पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन
गैसड़ी/जरवा (बलरामपुर)। पडरौना के मदरहवा मजरे के पास सोमवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया, ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। वहीं, हलौरा में पिंजरे के पास ग्रामीण तेंदुआ का पगचिह्न खोजते नजर आए।
विज्ञापन

ग्राम सभा पडरौना के मजरे मदरहवा में चिनकान पाल के घर के पास सोमवार की रात तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देख ग्रामीण शोर मचाने लगे, जिससे वह गांव के किनारे कवही नाले की तरफ भाग गया। मदरहवा निवासी चिनकान, सुरेश राम, अनुज, धनीराम ने बताया कि तेंदुआ गांव के अंदर आ गया था, उसे गांव के बाहर खदेड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है। वनाधिकारी अमरजीत ने बताया कि टीम भेजी गई थी, वन विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, जरवा के हलौरा गांव के पास लगे पिंजरे के पास मंगलवार को दिन भर ग्रामीण तेंदुआ के पगचिह्न खोजते दिखाई दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें