फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पीएम आवास के लिए 413 अपात्रों के आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में गरीब बनकर सेंधमारी करने वाले 413 अपात्रों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। पीएम आवास के लिए आए आवेदन पत्र व आवेदकों के स्थलीय सत्यापन में यह सभी लोग अपात्र पाए गए। सभी अपात्रों की सूची संबंधित नगर निकाय कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) इस वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया गया। आवेदन करने वाले लोगों के घर व संसाधनों की जांच कराई गई। इसमें 413 आवेदकों के पास पक्का मकान व अन्य संसाधन मौजूद मिले।
डूडा के जिला मिशन प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर पालिका में 188, उतरौला नगर पालिका में 45, नगर पंचायत तुलसीपुर में 97 तथा पचपेड़वा नगर पंचायत में 83 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। ऐसे में उन्हें अपात्र की श्रेणी में डालते हुए उनके आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। इन लाभार्थियों का नाम डीपीआर से अलग करने के साथ ही इनकी सूची नगर पालिका कार्यालयों में चस्पा करा दी गई है।
विज्ञापन


1036 लाभार्थियों के खाते में भेजा गया पैसा
पीएम आवास योजना शहरी के 1036 लाभार्थियों के खाते में घर बनवाने के लिए धनराशि भेज दी गई है। इसमें 143 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, 189 लाभार्थियों को दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये तथा 704 लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त 50 हजार रुपये सितंबर माह में भेजी गई है। जल्द ही अन्य आवेदन पत्रों का सत्यापन कराकर उनको आवास के लिए पैसा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें