फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक घर से पार किया सात लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नई कॉलोनी में चोरों ने एक घर से सात लाख रुपये का माल पार कर दिया है। घर पर ताला लगाकर परिवार के लोग सीतापुर गए थे। चोरों ने ताला काटकर चोरी की वारदात की है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानेश्वर शुक्ल ने रविवार को गैसड़ी कोतवाली की पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा राजकुमार शुक्ल अपनी पत्नी के साथ सीतापुर गए थे। घटना वाले मकान में बेटा व बहू रहते हैं। सुबह पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।
दो कमरों व अलमारी के भी ताले टूटे मिले। सामान बिखरा हुआ था। पिता ने घटना की सूचना अपने बेटे को दी। राजकुमार के मुताबिक घर के अलमारी में पांच हजार रुपये नकद के साथ हार, झुमकी, कंगना, चैन व पेटी आदि रखे हुए थे जिनकी कीमत करीब सात लाख रुपये है।
विज्ञापन

अलमारी के सभी सामान चोर पार कर ले गए हैं। गैसड़ी बाजार के लोगों का आरोप है कि पुलिस चौकी से चंद कदम की दूूरी पर घटना हुई है। चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है। रात्रि में पुलिस गश्त भी नहीं हो रही है जिसके चलते आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली ओपी चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें