फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दोनों घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी घायल जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल पंकज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम बारम पूरे कोहिनिया निवासी राजा बाबू बाइक से गांव के रवींद्र कुमार के साथ ससुराल महमूद नगर गए थे। रात में घर लौटते समय उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर रमवापुर कला गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया।
घटना में 23 वर्षीय राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई और रवींद्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। रवींद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे टोल प्लाजा से महज 100 मीटर की दूरी अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन

घटना में बाइक से जा रहे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना आलोक राय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान चमरबोझिया निवासी राजकुमार व ललिया थाना क्षेत्र के पटवा बाजार निवासी राजेश कुमार के रुप में हुई है। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें