फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ढहाए जाएंगे महिला अस्पताल में बने पुराने आवासीय भवन

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में ढहाया जा रहा जर्जर भवन।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में बने पुराने आवासीय भवन ढहाए जाएंगे। मलबे को निविदा के जरिए नीलाम कर 13.25 लाख रुपये राजकोष में जमा कराया जाएगा। पुराने भवन ध्वस्त होने के बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नए आवास के निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल स्थित कार्यालय के पूरब व पश्चिम की तरफ आवासीय भवन बने हैं। इनका निर्माण 1923 में कराया गया था, जो अब जर्जर हो गए हैं। शासन से जर्जर आवासीय भवनों को ध्वस्त करने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार को जेसीबी से आवास ढहाए जाएंगे। संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन आनंद कुमार राय ने मलबे को निविदा के जरिए 13 लाख 25 हजार रुपये में नीलाम करने का निर्देश दिया है।
साथ ही नीलामी में प्राप्त धनराशि को रोजकोष में जमा कराने की बात कही है। अस्पताल में वर्षों पुराने आवासीय भवन ध्वस्त होने के बाद अब नए आवास के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। नए आवासीय भवन बनने से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें