फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्मार्ट सिटी बनने से बदलेगी शहर की सूरत

विज्ञापन
बलरामपुर में​ ​स्थित वीर विनय चौराहा।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर नगर क्षेत्र के लागों को बड़ी सौगात दी है। बलरामपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जर्जर विद्युत पोल व तारों से मुक्ति मिलेगी और शहर की सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। शहर में सीवर लाइन व एसटीपी प्लांट का विस्तार करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र एवं नगर पालिका बलरामपुर के चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। चेयरमैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहर को जर्जर विद्युत पोल व तारों से मुक्ति के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाने और सड़कों को चौड़ा करके डिवाइडर का निर्माण कराए जाने की बात कही है। शहर के चारों तरफ मुख्य मार्गों पर भव्य गेट का निर्माण कराए जाने तथा सुंदर प्रकाश स्तंभ लगवाए जाने का प्रस्ताव मांगा है। इसके अलावा शहर में स्वच्छता के लिए बचे हुए 18 वार्डों में सीवर लाइन एवं एसटीपी प्लांट के विस्तार के लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजने को कहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संगठन को गतिमान करते हुए बूथ समितियों तक पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए हर कार्यकर्ता के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें