फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 अतिकुपोषित बच्चों को मिला पोषण किट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय श्रीदत्तगंज में चिह्नित अतिकुपोषित 180 बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए पोषण किट बांटा गया। पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य साकेत मिश्र ने अतिकुपोषित बच्चों की माताओं को पोषण किट देकर बच्चों को सेहतमंद बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना श्रीदत्तगंज के सीडीपीओ संजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य की तरफ से कार्यालय में शिविर लगाकर अतिकुपोषित 180 बच्चों की माताओं को पोषण किट का वितरण कराया गया है। अतिकुपोषित सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वस्थ बनाने के लिए दवाओं का भी वितरण कराया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद सभी माताओं को स्वयं व उनके बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी सलाह दी गई है। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों की माताओं को सुझाव दिया कि स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता न करें। स्वयं के साथ बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान दें, तभी बड़ा होकर बच्चा स्वस्थ रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद आईएएस नेहा बंधु को बाल विकास परियोजना की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक दूबे ने बच्चों को पोषण किट देने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रफुल्ल रंजन मिश्र, ऋषि मिश्र, मुख्य सेविका ऊषा मिश्रा, ज्योति सिंह, पूनम सैनी व नुसरत जहां आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें