फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के बाद दो बच्चों को लेकर भटक रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। केन्द्र सरकार ने भले ही तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को राहत देने की बात कर रही है लेकिन इसकी जमीनी तस्वीर अभी भी काफी स्याह है। गत माह पति के तीन तलाक देने के बाद पीड़ित महिला अपने दो बच्चों को लेकर भटकने पर मजबूर है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तुलसीपुर नगर के लाल चौराहा जरवा रोड निवासी रफ्फत राबिया ने गुरुवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका निकाह 29 दिसम्बर 2015 को बलरामपुर नगर के मोहल्ला गोविंद बाग निकट पानी टंकी निवासी आदिल अहमद से हुआ था।
विवाह के बाद दो बच्चों का जन्म हुआ। बड़ी बेटी अनाबिया(5) दिव्यांग है। छोटा बेटा अलतमश(डेढ़ वर्ष) अभी ठीक से बोल भी नहीं पाता। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते रहे।
विज्ञापन

मांग न पूरी होने पर प्रताड़ित भी करते थे। गत 17 जुलाई 2021 को पति ने तीन तलाक देकर बच्चों सहित मुझे घर से भगा दिया। पीड़िता मायके में रहकर गुजारा कर रही थी। गत बुधवार को विपक्षी मेरे मायके आएं और अभद्रता करते हुए साथ चलकर हलाला करने और फिर से आदिल के साथ निकाह करवाने की बात कही।
पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जान माल के सुरक्षा की मांग की है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि नगर कोतवाली की पुलिस को मामले की जांच तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें