बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम ने भाजपा कार्यालय और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में बीते दिन प्रेसवार्ता की।
दोनों विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में जिले में विकास की गंगा बहाई है।
गरीबों, महिलाओं, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों व सभी के लिए योजनाएं चलाई गई। अपराध, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व जातिवाद पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। साढ़े चार साल में तुलसीपुर-हरैया चौधरीडीह मार्ग का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण, बलरामपुर चौराहा से चीनी मिल तक सीसी रोड व नाला, लहेरी चौराहा से साढ़े तीन किलोमीटर सड़क, महराजगंज ललिया का 18 करोड़ में मरम्मत कार्य, रतनवा भवानीडीह मार्ग का 210 करोड़ से निर्माण, लालपुर छतरपुर बदलपुर मार्ग का 245 करोड़, फटवा सेरमरवा मार्ग का दो करोड़, तीन किलोमीटर से कम की 48 सड़कों का 75 करोड़ से नवनिर्माण कराया गया।
48 करोड़ से ग्रामीण सड़कों की मम्मत कराई गई। गो संरक्षण केंद्रों के निर्माण कराए गए। 25-25 लाख रुपये का ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिया गया। 35 हजार गैस कनेक्शन बांटे गए। 60 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए गए।
खुटेहना गांव के गोसंरक्षण केंद्र का संचालन शुरु कराया गया। अन्य कई योजनाएं भी लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रेस वर्ता में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, संदीप उपाध्याय व विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर में रामजी आर्य, विष्णू देव गुप्ता, रवि मिश्र, राम प्रसाद सिंह व शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।