बलरामपुर। कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी का वार्षिकोत्सव सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने भी सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय तथा एसआरजी सदस्य व प्रभारी प्रधानाध्यापक महमूद उल हक ने किया। विशाल, अंशिका व अर्पिता ने ए वतन ए वतन जाने जा जानेमन...गीत पर समूह नृत्य जबकि अंजु ने अच्युतम केशवम..., अमृता, तहसीन ने सलाम उन शहीदों को...की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुत नाटिका के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की गई। अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अब्दुल कलीम, नैंसी, कोमल, मोहित, अब्दुल कादिर, गुड़िया, सुनीता, मो. इलाही, विशाल, समीरुन्निसा, अभिषेक, अमृता शर्मा, तहसीन, आनंद कुमार, अंजु, शाहबाज, मीरा, शाहीन और शारदा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।