फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निगरानी के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 12 Feb 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। एमएलके महाविद्यालय में सोमवार को हुई बैठक में सभी केंद्रों पर परीक्षा निगरानी के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती हुई। यह परीक्षा 17 व 18 फरवरी को 14 केंद्रों पर होगी। इसमें आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि परीक्षा निगरानी के लिए दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज तुलसीपुर परीक्षा केंद्र पर एसडीएम अभय सिंह को मजिस्ट्रेट व बीईओ शमशेर सिंह राणा को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह विमला विक्रम महाविद्यालय पचपेड़वा में एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह को सेक्टर व बीईओ स्वामी नाथ को स्टेटिक, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर को सेक्टर व बीईओ राम कुमार को स्टेटिक, एमएलके पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए व बी परीक्षा केंद्र पर सदर एसडीएम को सेक्टर तथा बीईओ सहायक खंड विकास अधिकारी बलरामपुर संतोष कुमार एवं सहायक खंड विकास अधिकारी पचपेड़वा राम किशुन को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बैठक में मौजूद एसपी केशव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें