फोटो-5-बलरामपुर के सनबीम्स पब्लिक स्कूल में नारी सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लेती छात्राएं।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को जगह-जगह नारी सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लिया गया। विभिन्न स्कूलों व संगठनों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूली बच्चियों और महिलाओं ने कहा कि हम किसी से कम नहीं। देश व समाज के उत्थान तथा निर्माण में हम पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
बलरामपुर नगर के सनबीम्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के निदेशक विकास सिंह राठौर, शिक्षिका अंजली कसेरा, आकांक्षा, प्रगति व कमलेश आदि ने छात्राओं को महिला के अधिकारों व उनके कर्त्तव्यों से परिचित कराया। छात्राओं ने महिला सम्मान व सुरक्षा का संकल्प लिया। गर्ल्स इंटर कालेज में डीआईओएस गोविंद राम तथा एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्वस्थ एवं निर्भीक होकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। योग शिक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. राकेश चंद्रा व डॉ. सीमा त्रिपाठी ने छात्राओं को योग प्राणायाम, आयुर्वेदिक व प्राकृतिक चिकित्सा की सीख दी। इन लोगों को रोगमुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी, शिक्षिका अफसर कुरेशी, वंदना सिंह, उमा पांडेय, अनीता चौहान तथा पारो श्रीवास्तव को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को महिला सुरक्षा, शिक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। प्राथमिक विद्यालय धुसाह में समाजसेवी डॉ. धीरेंद्र प्रताप सियंह धीरू व डाक विभाग के अधिकारियों ने डीपी सिंह के साथ 10 बच्चियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला। खाते का पैसा धीरू ने दिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रा छवि चतुर्वेदी, शालिनी व अर्चना आदि ने महिलाओं का सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के प्रति जागरूक किया। ग्राम बड़हरा में महिला किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 50 गांवों की 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 50 महिला किसानों व 6 महिला उद्यमियों के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास खंड तुलसीपुर परिसर में नेहरू युवा केंद्र की मिशन मैनेजर अलका सिंह व प्रशिक्षक पूजा पाठक ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।