फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई(संवाद)। बरहवां रेंज के हरवशपुर गांव में तेंदुए ने 20 दिन से पिंजड़े में बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों ने दहशत व्याप्त है। वन विभाग की तरफ से पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण विष्णु यादव, राजेंद्र, राजितराम, बड़कऊ व पारस आदि ने गुरुवार को बरहवां रेंज के रेंजर को भेजे गए पत्र में कहा है कि हरवशपुर गांव में 20 दिन पहले तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। पिंजड़े में तेंदुआ आज तक नहीं फंसा है। रात के समय तेंदुए ने पिंजड़ा में बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया है। तेंदुए का आतंक गांव में फैला हुआ है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बरहवां रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि पिंजड़े के दरवाजे में कुछ दिक्कत थी, इसके वह बंद नहीं हुआ। मौके पर वन विभाग की टीम भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य टीम ने सभी ग्रामीणों को दवाओं आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें