फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.74 लाख किसानों को 10वीं किस्त का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 2.74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 10वीं किस्त का तोहफा एक जनवरी को मिलेगा। किसानों के बैंक खातों में सीधे दो-दो हजार रुपये आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर जिले के 18,788 किसानों के नाम की त्रुटियों को दुरुस्त करा दिया गया है। योजना का लाभ लेने वाले सभी अपात्रों का ब्यौरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर फीड कर बैंकों को सूचना उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जिले के 2,74,178 किसानों को डाटा सत्यापित कर दिया गया है। डाटा सत्यापन के कार्य में कृषि विभाग के 70 कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड डाटा की तुलना में जिले के 2,68,871 किसानों को अब तक दो-दो हजार रुपये वाली कोई न कोई किस्त दी जा चुकी है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल पर किसानों का डाटा दुरुस्त करने वाले कर्मचारियों ने बैंक व आधार कार्ड में नाम की 18,788 त्रुटियों को दुरुस्त करा दिया है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के पोर्टल पर डबल रजिस्ट्रेशन वाले 8,839 किसानों के नाम को हटा दिया गया है। आयकरदाता श्रेणी वाले 2284 किसानों के बैंक खाते प्रधानमंत्री सम्मान निधि पोर्टल से हटाकर बैंकों को रिकवरी के लिए सूचना भेज दी गई है। किसानों के बैंक व आधार कार्ड में नाम की भिन्नता होने पर प्रधानमंत्री सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल सकेगी। एक जनवरी को जिले के 2,74,178 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आरटीजीएस के माध्यम से 10वीं किस्त के रुप में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। प्रथम किस्त के रुप में जिले के 2,68,139 किसानों को दो-दो हजार रुपये मिले हैं। द्वितीय किस्त का लाभ 2,64,763 किसानों को मिला है। जिले के 2,51,424 किसानों को तीसरी किस्त, 2,38,232 किसानों को चौथी, 2,23,131 किसानों को पाचवीं, 1,98,273 किसानों को छठवीं, 1,94,717 किसानों को सातवीं, 1,54,686 किसानों को आठवीं किस्त प्राप्त हुई है। जिले के 2,68,871 किसानों को 9वीं किस्त का भुगतान मिला है। (संवाद)
रिकवरी के लिए बैंकों को भेजी सूचना
एक जनवरी को प्रधानमंत्री किसानों को 10वीं किस्त का भुगतान करेंगे। पोर्टल पर डाटा फीड होने वाले किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार की धनराशि आएगी। बैंक व आधार नंबर मिस मैच होने वाले जिले के 18,788 किसानों की त्रुटियां दुरुस्त करा दी गई हैं। डबल रिजस्ट्रेशन वाले 8,839 नामों को पोर्टल से हटा दिया गया है। आयकर दाता श्रेणी वाले 2284 किसानों से रिकवरी कराने के लिए सभी बैंकों को सूचना उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रभाकर सिंह, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें