बलरामपुर। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-1 का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच कपिलवस्तु नेपाल व बलरामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच जीतकर कपिलवस्तु नेपाल की टीम अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उद्घाटन मैच कपिलवस्तु नेपाल व बलरामपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर कपिलवस्तु नेपाल की टीम ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी बलरामपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 149 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल कपिलवस्तु की टीम ने निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 150 बनाते हुए मैच जीत लिया।
कपिलवस्तु टीम के खिलाड़ी करम ने 16 गेंद पर 37 रन बनाकर मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता। आयोजक शाहिद अली ने बताया कि टूर्नामेंट में जिले के अलावा कई जनपदों व नेपाल राष्ट्र की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट 17 नवंबर से प्रारंभ हुआ है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर सपा नेता आमिर शाह मीरू, समाजसेवी सुखदेव चौरसिया, जय सिंह सहित तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।