फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के उच्च मानदंडों के हिमायती थे कल्याण सिंह

विज्ञापन
बलरामपुर से लखनऊ पहुंचकर पूर्व सीएम को श्रद्घा सुमन अर्पित करते विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व म? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। राजनीति के उच्च मानदंडों को स्थापित करने में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी लोकप्रियता समाज के हर वर्ग में थी। उन्होंने कभी सत्ता के लिए वसूलों से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

यह बातें गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कही। विधायक ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर का दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल तथा उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी व राजनीति दोनों के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह व चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री रवि मिश्रा व वरूण सिंह मोनू, जिला उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह पिंकू, एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, कृष्ण कुमार गिहार, रेहरा बाजार ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, बृजेन्द्र तिवारी एवं जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें राजनीति का महानायक बताया। महराजगंज तराई बाजार में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. मनीष सिंह, गणेश प्रसाद सोनी, प्रसून कौशल, राम खेलावन वर्मा, पवन कुमार वर्मा, जयमंगल, प्रवेश मिश्रा व शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी शोक सभा कर पूर्व सीएम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें