फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और योगी ने किसानों को बना दिया चौकीदार:ओवैसी

विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के एजी हाशमी इंटर कालेज में ओवैसी का माला पहनाकर स्वागत करते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग(बलरामपुर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी व सीएम योगी पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने किसानों को चौकीदार बना दिया है। कहा कि किसानों की आय को दो गुना बनाने का वादा तो पूरा नहीं हुआ, अलबता उन्हें चौकीदार जरूर बना दिया गया। किसानों को अब छुट्टा जानवरों से अपनी फसल बचाने के लिए मजबूरी में रात भर जाग कर पहरा देना पड़ता है। ओवैसी इतने पर ही चुप नहीं हुए। पीएम मोदी को भी घेरे में लेते हुए कहा कि खुद को जनता का चौकीदार बताने वाले मोदी अब बादशाह बन बैठे हैं।
विज्ञापन

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को उतरौला विधान सभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अब्दुल मन्नान के समर्थन में एजी हाशमी इंटर कालेज सादुल्लाहनगर खेल मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मोदी और योगी ने किसानों को रोजगार तो नहीं दिया लेकिन दो काम जरूर सिखा दिए। अब बेचारा किसान दिन में खेतों में काम के बाद रात में खेत की रखवाली को चौकीदारी करता है। मोदी जी जनता को नमक खिलाने का दम्भ भर रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि चौकीदार मालिक का नमक खाता है।
अब वह चौकीदार नहीं वरन बादशाह बन गए हैं। भाजपा के साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी हमलावर ओवैसी ने कहा कि उतरौला की सड़कें आज भी चलने लायक नहीं हैं। आजादी के बाद से आज तक उतरौला को रेलवे से नहीं जोड़ा गया। सपा, बसपा, कांग्रेस को मुसलमानों ने वोट तो दिया लेकिन इन पार्टियों ने उनके भले के लिए कुछ नहीं किया। सभा को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें