बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के 24 अस्पतालों में बीते दिन मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 916 मरीजों की सेहत की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि रविवार को अमरहवा, बलदेवनगर, जोकहिया, कौवापुर, महादेइया, महराजगंज तराई, पिपरा, मथुरा बाजार व पुरैना वाजिद सहित जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
इसमें 411 पुरुष, 337 महिला तथा 168 बच्चों सहित कुल 916 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान ग्रामीणों को गर्मी में खानपान का विशेष ध्यान रखने, गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा तेज धूप से बचने की सलाह दी गई। मेले में आयुष्मान योजना के तहत 26 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। 21 लोगों की कोविड जांच भी की गई।