बलरामपुर। कोरोना का खतरा कम होने के बाद जिला कारागार में एक बार फिर से बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात का दौर शुरू हो गया है। बंदी अब फिर से पहले की तरह जेल जाकर अपने परिजनों से मिल सकेंगे। जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में मुलाकात की संख्या एवं मुलाकात करने वाले व्यक्तियों की संख्या को निर्धारित करते हुए प्रत्येक बंदी को प्रति सप्ताह एक ही व्यक्ति से मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। मुलाकात के दौरान कोविड प्रोटोकाल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
जेलर बीके मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गुरुवार से कारागार में निरुद्घ बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात करने की छूट प्रदान कर दी है। बंदियों से मुलाकात से 72 घंटे पहले डबल डोज वैक्सीनेशन अथवा आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होना भी जरूरी होगा।