फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन्यू के अनुसार बंदियों को उपलब्ध कराया जाए भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनपद न्यायाधीश नरेंद्र बहादुर, जिलाधिकारी श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारेे में जानकारी ली और निस्तारण का निर्देश जेेल अधीक्षक को दिया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के साथ डीएम व एसपी ने जिला कारागार पहुंचकर बंदियों से मुलाकात की। बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। भोजनालय कक्ष का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि बंदियों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। जेल अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाज करा रहे बंदियों से इलाज के संबंध में जानकारी ली गई।
डॉक्टर को निर्देश दिया कि बीमार बंदियों का बेहतर ढंग से इलाज किया जाए। महिला बैरक में निरूद्ध बंदियों की समस्याएं सुनी गई। बंदियों के पास अपने मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ताओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की गई। किसी भी बंदी ने पैरवी के लिए अधिवक्ता की मांग नहीं की। अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कारागार की समुचित साफ-सफाई कराने, बंदियों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं गर्मी में मच्छरों से बचाव के लिए नियमित फागिंग कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें