फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद साहब की याद में अकीदतमंदों ने जुलूस निकाल मांगी दुआ

विज्ञापन
-बलरामपुर में बारह-रबी-उल अव्वल पर निकाली गई जुलूस में मौजूद उलेमा व अन्य अकीदतमंद। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का त्योहार बारह-रबी-उल अव्वल पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। धर्मगुरुओं की अगुवाई में अकीदतमंदों ने सड़क पर जुलूस निकालकर पैगम्बर मोहम्मद साहब को याद किया तथा उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान लोगों ने देश की तरक्की, शांति व अमन-चैन की दुआ मांगी। जुलूस में शामिल धर्म गुरुओं तथा अकीदतमंदों का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया और जलपान कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित दरगाह से शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, सैय्यद अहमद रजा, मौलाना मोहम्मद उमर, मौलाना अब्दुल वहाब, मौलाना कासिम अख्तर, कारी नईम व मौलाना शमीम अहमद कादरी आदि धर्मगुरुओं की अगुवाई में निकले जुलूस में शामिल अकीदतमंद हुजुर की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा का नारा लगा रहे थे।
इस दौरान लोगों ने देश में सुख, शांति व समृद्घि के लिए दुआ मांगी गई। सराय फाटक पर गुलमाने मुस्तफा नौजवान कमेटी के सदर हाफिज शब्बू, आरिफ इशरार व अनस आदि ने धर्मगुरुओं को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शहरमुफ्ती ने मोहम्मद साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

पन्नालाल मार्केट के पास नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, शफीक अहमद, नजीर राइनी व बब्लू आदि ने धर्मगुरुओं को माला व साफा पहनाकर जुलूस पर फूल बरसाए। चौक बाजार में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के प्रतिनिधि इकबाल जावेद, पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, राकेश यादव, साधू पासवान व समर जावेद आदि ने जुलूस का स्वागत कर उलेमाओं को माला व साफा पहनाकर पुष्पवर्षा करते हुए जलपान कराया।
जुलूस टेढ़ी बाजार, बलुहा, मेजर चौराहा व नगर पालिका होते हुए प्राइवेट बस स्टैण्ड पर समाप्त हो गया। पेहर बाजार, जाफराबाद, उतरौला, सादुल्लाहनगर, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा तथा मथुरा बाजार आदि स्थानों पर भी बारह-रबी-उलअव्वल का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सोमवार की देर शाम निकाले गए बारह-रबी-उल अव्वल के जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखी गई। नगर के बड़ा पुल चौराहे पर श्रीश्री 108 दुर्गा श्रृंगार समिति की तरफ से चल रही देवी जागरण के पास जुलूस पहुंचने पर लोगों ने देवी जागरण कुछ देर के लिए स्थगित कर जुलूस का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र विक्रम सिहं, अनिल उपाध्याय व अवधेश पांडेय आदि ने जुलूस में शामिल उलेमाओं को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें