फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव इकाई के रूप में सुदृढ़ किए जाएंगे चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संस्थागत प्रसव में वृद्धि के लिए सरकार अस्पतालों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी सामान्य प्रसव की व्यवस्था की जा रही है। सरकार की मंशा के अनुरूप जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव इकाई के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक उपकरण व सामान उपलब्ध करा दिए गये हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए सरकार की तरफ से संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्थागत प्रसव में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव इकाई के रूप में सुदृढ़ करने के लिए सरकार की तरफ से बजट भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रसव इकाई के रूप में सुदृढ़ करने के लिए दो-दो लाख रुपये का बजट दिया गया था।
सरकार के निर्देशानुसार पचपेड़वा ब्लॉक के पीएचसी भगवानपुर खादर, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैना वाजिद, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के पीएचसी महुआ एवं उतरौला ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया को प्रसव इकाई के रूप में सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक उपकरण व सामान मुहैया करा दिए गये हैं। राज्य स्तर से इन केंद्रों पर तीन-तीन स्टाफ नर्स की तैनाती होने के बाद यहां सामान्य प्रसव शुरू हो जाएगा। बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल के अतिरिक्त नौ सीएचसी व 14 पीएचसी सहित कुल 124 स्वास्थ्य इकाइयों पर पहले से ही प्रसव की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें