फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी नाले में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ननिहाल में बकरीद मनाने आए किशोर की खरझार पहाड़ी नाले में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से किशोर का शव नाले से निकाला गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कनहरा के मजरे पियारेडीह निवासी औलाद हुसैन ने बताया कि उनका नाती अकील (12) निवासी ग्राम करौंदापुरवा रामनगर थाना ललिया बकरीद पर ननिहाल आया था। मंगलवार दोपहर अकील खरझार पहाड़ी नाले में नहाने गया था।
नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। ग्रामीणों की मदद से अकील का शव नाले से निकाला गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें