फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नौ हजार परीक्षार्थी देंगे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा छह के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर की प्रवेश परीक्षा बुधवार को आयोजित होगी। नौ ब्लॉक के 23 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 8082 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से प्रवेश परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर डीएम श्रुति ने मजिस्ट्रेटों को तैनात कर परीक्षा संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देशित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार को बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में कक्षा छह के लिए 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा होने वाले 23 केंद्रों पर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। सभी मजिस्ट्रेटों को नकलविहीन, शांति व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। हरैया सतघरवा ब्लॉक के मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज शिवपुरा में 492, रामशंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार 492, कन्या इंटर कालेज हरैया सतघरवा में 504, पन्नालाल सरावगी इंटर कालेज हरैया सतघरवा में 504 व सतगुर शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में 497 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तहसीलदार शेख आलमगीर, बीडीओ सागर सिंह, अपर एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सदर ब्लॉक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़, एमपीपी इंटर कालेज के 396 व बीडीओ राजेश कुमार डीएवी इंटर कालेज में 288 परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा कराएंगे।
इसी तरह तुलसीपुर ब्लॉक में एसडीएम विनोद कुमार सिंह को बसंत लाल इंटर कालेज के 300 व डीडीओ संजय कुमार श्रीवास्तव को स्वतंत्र भारत इंटर कालेज के 276 परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए मजिस्ट्रेट बनाया गया है। गैसड़ी ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज के 348, मझौली कन्या इंटर कालेज के 251 व किसान इंटर कालेज के 396 परीक्षार्थियों की परीक्षा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. एके सिंह व बीडीओ सुमित सिंह की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन

पचपेड़वा ब्लॉक में तहसीलदार तुलसीपुर उमेश चंद्र शुक्ल की निगरानी में फजले रहमानिया इंटर कालेज में 600, बीडीओ पचपेड़वा सुमित कुमार सिंह की निगरानी में लोकमान्य तिलक इंटर कालेज में 600, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल की निगरानी में किसान इंटर कालेज के 408, पीडी अनिल कुमार सिंह की निगरानी में सैय्यद बदरुद्दीन विशुनपुर इंटर कालेज में 396 व डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय की निगरानी में शेख मंसूर अली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 277 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगा।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा में 252 व सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज में 317 परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा बीएसए डॉ. रामचंद्र व बीडीओ अशोक कुमार दूबे की निगरानी में होगी। उतरौला ब्लॉक के एमवाई उस्मानी इंटर कालेज के 453 परीक्षार्थी एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के रामदीन बुधराम कृषक इंटर कालेज हुसैनाबाद ग्रिंट के 367 परीक्षार्थी बीडीओ नीति श्रीवास्तव, रेहरा बाजार ब्लॉक के बाल विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 368 परीक्षार्थी, बीडीओ दिव्या त्रिपाठी व बीपीएस इंटर कालेज रेहरा बाजार के 300 परीक्षार्थी डीआईओएस गोविंद राम की निगरानी में परीक्षा देंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र को रिजर्व मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें