फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की 9,438 कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज के 32 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियां जांची जा रही हैं। सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 9,438 कॉपियां जांची गईं। सभी कमरों में 618 परीक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया।
विज्ञापन

डीआईओएस/संकलन केंद्र के नियंत्रक गोविंद राम ने बताया कि संकलन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज में सोमवार को भी यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कॉपियों का मूल्यांकन कराया गया, जिसमें हाईस्कूल की 7,040 व इंटरमीडिएट की 2,398 कॉपियां शामिल हैं। हाईस्कूल में 445 व इंटरमीडिएट में 173 परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में हिस्सा लिया।
संकलन केंद्र पर बने कंट्रोल रूम से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की निगरानी की जा रही है। सभी कमरों का औचक निरीक्षण कर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया गया। सभी उप प्रधान परीक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय भी संकलन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें