फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घरों में लगी आग, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के तीन थाना क्षेत्रों में सोमवार को आग की घटनाओं ने जमकर कहर बरपाया। घर गृहस्थी के सामान आग की लपटों में राख हो गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हलका लेखपालों ने नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। शीघ्र ही पीड़ितों को मदद दी जाएगी। रामपुर रेंज के वन क्षेत्र में भी चार जगह आग लगी है। जंगल क्षेत्र में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भैसहवा गांव में बृजमोहन यादव के घर में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोभितराम, अशरफी, भीखी, बेचू, सुनीता, बाबूराम, रामवृक्ष, बब्बन, छब्बन, अयोध्या, परशुराम, भगवान दास, रामपाल, निर्मोही, राम कपिल, रामपति, भगवती व नीलम सहित 20 लोगों केे घरों को चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों मशक्कत करके आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल सुग्गू लाल ने बताया कि कुल 20 घर जले हैं। सभी के नुकसान का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पड़री के मजरा भैसहवाडीह में रामदीन के घर मेें अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखे 77 हजार रुपये नकद, पंपिंग सेट, साइकिल, चारा मशीन, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हलका लेखपाल कृष्णकुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है। लेखपाल ने बताया कि घूघुलपुर गांव में रामलौटन के ढाई बीघा खेत का कटा गेहूं अज्ञात कारणों से जल गया, उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

जरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रेंज के जंगल में चार जगह आग लगी हुई है। सगरापुर, जरवा व मोहकमपुर सहित चार स्थानों पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। रामपुर रेंज के अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने बताया कि दो-दो बोरिंग मशीन चलाकर जंगल में लगी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग बुझाने में आसपास के ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें