फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उपकेंद्र में पानी भरने से 200 गांवों की बिजली ठप

Sat, 13 Jul 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भर गया। इससे नगर के तीन वार्डों सहित करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से 50 हजार आबादी को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। हालांकि अधिकारी जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बाढ़ का पानी उपकेंद्र में भर गया। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण करीब दो सौ गांवों की बिजली बाधित है। तुलसीपुर पुरानी बाजार फीडर में पानी भरने के कारण देवीपाटन, पुरानी बाजार व जरवा रोड पर बिजली नहीं आ रही है। अधीक्षण अभियंता ने भ्रमण करके जायजा लिया है। गौरा चौराहा से तुलसीपुर राजमार्ग पर स्थित दंतरंगवा डिप पर पानी बह रहा है। सीरिया, नकटी आदि पहाड़ी नालों का पानी से वाहन के लिए आवागमन अभी भी बंद है। इसी के आसपास स्थित गांव भुसैलवा,जम्बूदीप, नेवरी, चौखड़ा, खजुरिया, दंतरंगवा,गौरा, त्रिकोलिया,सोनपुर, सिंघवा,आदि गांव अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट है। राकेश सोनकर,इरफान खां, शफीक,गौरव कुमार,संतोष श्रीवास्तव आदि ने बताया कि एक हफ्ते से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। बाढ़ का पानी भरने से उतरौला मनकापुर रोड पर रेन्डवलिया बमडीह से महुआढार, सिरसिया, अग्याबुज़ुर्ग आदि गांवों को जाने वाली सड़क की स्थिति बदहाल है। सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है लेकिन, बरसात में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। कई दिनों से आवागमन में दुश्वारी झेल रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके प्रशासन से सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। इस मौके पर मायाराम,महबूब अख्तर खान,जय जय राम,सुरेस,अब्दुल समद,कमाल अहमद,रमेश,अलीम,दिनेश मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई सहायता
बलरामपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तिलखी बढ़या में शनिवार को विधायक राम प्रताप वर्मा, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण करके पीड़ितों राहत सामग्री का वितरण किया। पात्र गृहस्थी कार्ड के आधार पर 300 पात्रों को शांति देवी,जैतूना, राम धीरज, किशोरी लाल, तारा देवी, राधा आदि को बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। एसडीएम अवधेश कुमार,राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र भत्त व सांसद प्रतिनधि यूपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, ललिया के ग्राम पंचायत चौका के मजरे गंगा बक्स में बाढ़ पीड़ितों को राहत का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें