फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बारिश से हुए गड्ढे में गिरे बाइक सवार की मौत

Sat, 13 Jul 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश में घर लौट रहे भंगहाकला निवासी पूर्व प्रधान का बेटा बाइक समेत शुक्रवार की रात बारिश के कारण सड़क में हुए गड्ढे में गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामसूरत पासवान ने बताया कि शुक्रवार की शाम को लगभग छह बजे के आसपास बेटा रामनरेश (40) अपने मामा के लड़के को उनके घर टांगिया छोड़ने गया था। रात साढ़े नौ बजे लौटते समय भारी बारिश होने लगी। बारिश से नंदमहरा गांव के पास सड़क में कटान के कारण गड्ढा हो गया था। ऐसे में रामनरेश बाइक समेत उसमें गिर गया। काफी प्रयास के बाद भी वह निकल नहीं सका। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। उनके पिता पूर्व प्रधान रामसूरत व परिजन शव को घर ले आए। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। मृतक रामनरेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। हादसे की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें