फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी नाले पार कर लोकतंत्र के महापर्व में लिया भाग

विज्ञापन
फोटो-21-बलरामपुर के मतदान केंद्र रामपुरवा कोलवा में नाव से वोट डालने जाते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकतंत्र के महापर्व में कोई भी समस्या मतदाताओं के हौसलों की उड़ान को नहीं रोक पाई। नदी-नाले पार करके भी मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सिसई मतदान केंद्र पहुुंचने के लिए मतदाताओं को नाला पार करना पड़ा। महिलाओं ने भी नाला पार करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र में रामपुर कोलवा गांव के मतदाताओं को मतदान करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ा। इन लोगों ने नाव के जरिये राप्ती नदी पार करके कोलवा पोलिंग बूथ पर पहुुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन

पत्नी के बीमार होने पर बदला गया पीठासीन अधिकारी
बलरामपुर। तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महादेइया में मतदान करा रहे पीठासीन अधिकारी अमित कुमार दीक्षित को पत्नी की तबियत खराब होने की सूूचना मिली। पत्नी की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने पर अमित परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अमित की समस्या को देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें ड्यूटी छोड़कर घर जाने की अनुमति दे दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने तुरंत अमित कुमार की जगह रिजर्व मतदान कर्मचारी जितेंद्र कुमार बाजपेयी को पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें