फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की खराबी से बाधित रहा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गुरुवार को मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा। बुजुर्ग हों या युवा, सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बने। हर बूथ पर महिलाएं भी वोट डालने के लिए कतारबद्ध होकर इंतजार करती दिखीं। बारी-बारी से सभी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया बाधित रही।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुड़िला पश्चिमी के बूथ संख्या 436 पर ईवीएम की खराबी के चलते करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बदलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गैसड़ी प्रथम, राजकीय दीक्षा विद्यालय उतरौला, मोहम्मदनगर ग्रंट एवं बैरिया सुर्जनपुर आदि पोलिंग बूथों पर भी ईवीएम व वीवीपैट की खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें