फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने वोट की ताकत से लोकतंत्र को करें मजबूत

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के सिसई गांव में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवा कल्याण विभाग के अफसर व कर्मचारी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। इसके चलते ही सदर ब्लॉक के सिसई गांव में खेलकूद के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों को जागरूक बनाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान अफसरों व कर्मियों की टोलियों ने गांवों में भ्रमण कर लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती को अपने वोट की ताकत को पहचाने। सभी से अपील की गयी कि तीन मार्च को मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा करने मे हर संभव सहयोग करे।
विज्ञापन

डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग ने शनिवार को सदर ब्लॉक के सिसई गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि आईएएस नेहा बंधु ने करते हुए कहा कि हर पांच साल पर वोटरों को अपने मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है। इस लिए मतदान से चूकना नहीं चाहिए और सभी लोगों को बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करना चाहिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। मतदान दिवस से पूर्व ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सभी नौ ब्लॉक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें