फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को फिर मिली तीन करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरमपुर। नीति आयोग की तरफ से जिले के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को फिर से तीन करोड़ की सौगात दी गई है। देश के 115 जिलों की तुलना में बलरामपुर को फिर अच्छी रैंक हासिल हुई है। इससे पहले दो बार बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को तीन-तीन करोड़ की सौगात मिल चुकी है। नीति आयोग से मिलने वाली धनराशि स्कूलों के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में नीति आयोग की तरफ से देश के 115 जिलों की रैंकिंग निर्धारित कर दी गई है। जुलाई अगस्त 2021 में जिले के बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को तीसरी बार देश के सभी जिलों में अच्छी रैंक हासिल हुई है। शानदार रैंक हासिल करने पर नीति आयोग की तरफ से जिले के शिक्षा विभाग को तीन करोड़ रुपये की सौगात दी गई है।
इससे पहले फरवरी 2019 में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को देश के 115 जिलों में प्रथम रैंक हासिल होने पर तीन करोड़ रुपये मिले थे जिसमें नीति आयोग की तरफ से दो करोड़ 47 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को बाकी बचे 53 लाख रुपये भी शीघ्र मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2020 के अगस्त माह में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को जिलों में अच्छी रैंक हासिल करने पर तीन करोड़ की सौगात मिल चुकी है। नीति आयोग की तरफ से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को तीन बार अच्छी रैंकिंग देने पर विभागीय अफसरों व गुरुजनों ने खुशी जताई है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि नीति आयोग की तरफ से लगातार बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के शैक्षिक गतिविधियों की मॉनीटरिंग की जा रही है। तीन बार देश के 115 जिलों में बलरामपुर को बेहतर रैंक मिलने पर खुशी है।
डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि जिलों के रुपांतरण कार्यक्रम में बलरामपुर को माह जुलाई-अगस्त 2021 में नीति आयोग की निर्धारित रैंकिंग में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को तीन करोड़ की अतिरिक्त धनराशि दी गई है। सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी रैंकिंग प्राप्त होने पर तीन करोड़ की अतिरिक्त धनराशि आवंटित करने के रुप में स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें