फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में अव्यवस्था मिलने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोशालाओं में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम श्रुति ने कड़ी नाराजगी जताई है। डीएम ने सोमवार को जिले की दो गोशालाओं का डीएम ने औचक निरीक्षण कर अफसरों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सदर ब्लॉक के विशुनापुर व सिरसिया गोशाला केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए गोवंशों के इंतजाम का जायजा लिया। गोवंशों के लिए भूसा, चारा व पानी का बेहतर इंतजाम न पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अफसरों व कर्मियों को इंतजाम करने का निर्देश दिया।
शीतलहरी में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से गोवंशों को बचाने के लिए उपाय करने, पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और बेहतर सफाई रखने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

गोशालाओं पर क्षमता के अनुसार गोवंशों को रखने का सुझाव दिया गया। डीएम के निरीक्षण के दौरान बीडीओ सदर सागर सिंह, डीएम आवास के कैंप कार्यालय के सहायक संजीव श्रीवास्तव व ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें