फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशन देने पर कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम सेमरहवा में कोटेदार की मनमानी पर कार्डधारकों ने विरोध प्रदर्शन कर जांच व कार्रवाई की मांग की है। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार प्रतिकार्ड पांच किलोग्राम कम राशन दे रहा है। इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्डधारक शीला, बसंती, मंजू, पिंकी, पार्वती, अनीता, यशोदा देवी, आनंदी, मीना व अनारकली आदि ने बताया कि हम लोग सेमरहवा गांव स्थित कोटेदार सावित्री देवी के यहां हर महीने राशन लेने सड़नी मड़नी तथा गोड़नी गांव से पैदल चलकर आते हैं।
पांच यूनिट के कार्ड पर कोटेदार 25 किलोग्राम के बजाए मात्र 20 किलोग्राम ही गेहूं चावल देते हैं। इन लोगों का यह भी कहना है कि हम लोगों ने कई बार मामले की शिकायत ग्राम प्रधान व अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में कोटेदार सावित्री देवी से बयान लिया गया तो उन्होंने बताया कि गोदाम से ही राशन कम मिलता है।
विज्ञापन

इसीलिए हमें मजबूरन कटौती करनी पड़ती है। गोदाम प्रभारी पचपेड़वा प्रमोद शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कोटेदार को राशन पूरा और तौल कर दिया जाता है। कोटेदार का आरोप झूठा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेमरहवा सुनील चौधरी ने बताया कि कई महीनों से कार्डधारक कम राशन देने की शिकायत कर रहे हैं। कई बार अधिकारियों को सूचना भी दी गई लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो ग्रामीण नए कोटेदार के चयन के लिए आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें