फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने की समाधान दिवस की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी कोतवाली व थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इस दौरान मौजूद पुलिस व राजस्व की टीम को मौके का मुआयना कर मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल ने नगर व देहात कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान आने वाले फरियादियों के शिकायतों की सुनवाई की। डीएम व एसपी ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं।
शासन की मंशा है कि जन सुनवाई के मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए। जमीन विवाद, आपसी मकान विवाद व रास्ते को लेकर वाद विवाद के मामले सुने गए। पुलिस व राजस्व की टीम ने मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से जन शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में छह और देहात कोतवाली में 12 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र, तहसीलदार शेख आलमगीर व नायब तहसीलदार अंकुर यादव आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से कोतवाली उतरौला, गैसड़ी, जरवा, थाना महाराजगंज तराई, हरैया, ललिया, पचपेड़वा, गौरा चौराहा, सादुल्लाहनगर व रेहरा बाजार में भी समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षकों ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें