फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के घर मिठाई व कपड़े बांटकर मनाई दीपावली की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली पर्व केवल खुद खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है बल्कि दूसरों को भी खुशियां बांटनी चाहिए। गरीबों की खुशियों में अपनी खुशी देखने से त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें बीते दिन दीपावली पर्व के दौरान नगर क्षेत्र तथा ग्राम रानीपुर में गरीबों को मिठाई, कपड़े व बच्चों को खिलौने आदि वितरित करते हुए उज्जवला सेवा संस्थान की अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कही।
उन्होंने कामगार, किसान व महिलाओं को उपहार भेंट करते हुए दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस के सहयोग से उन्हें न्याय दिलाया जा रहा है। इस अवसर पर विमला, पुुनीता, सावित्री, करिश्मा, सुमन, प्रेमलता, नीतू, रेशमा, अनीता, कमला, नीलम, कांति, रामरति, चांदनी, सीतापति व कैलाशा आदि महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें