फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आयुष्मान योजना के लापता लाभार्थियों का विवरण तलब

Thu, 01 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले से लापता चल रहे आयुष्मान योजना के 45 हजार लाभार्थियों की सत्यापन रिपोर्ट सीएमओ ने सभी अधीक्षकों से तलब की है। अधीक्षकों को पूर्व में आशा व पंचायत सहायक द्वारा किए गए स्थलीय सत्यापन की रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट पर देनी है। समीक्षा के बाद रिपोर्ट को जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


गरीबों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज करने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना लागू की है। लापता परिवारों को पात्रता सूची से बाहर करने के लिए उनका दोबारा सत्यापन कराया गया है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
पहले 1,64,449 परिवार थे लाभार्थी

जिले में आयुष्मान भारत योजना के एक लाख 64 हजार 449 लाभार्थी परिवार थे। इनमें सदस्यों की संख्या करीब सात लाख 30 हजार थी। इन लाभार्थियों में से अब तक दो लाख 75 हजार 317 सदस्यों का गोल्डन कार्ड भी बन चुका है।
विज्ञापन

रोग मुक्त हुए 11750 मरीज

आयुष्मान के नोडल व एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से अब तक कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जिले के 11750 मरीजों का मुफ्त उपचार हो चुका है। इन मरीजों के इलाज में सरकार अब तक 9 करोड़ 88 लाख 76 हजार रुपये खर्च कर चुकी है।


आयुष्मान सूची से लापता 45 हजार लाभार्थियों का पंचायत सहायक व आशा से दोबारा सर्वे कराया गया था। अधीक्षकों से उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीएम से संस्तुति लेकर लापता लाभार्थियों का नाम हटवाने के लिए सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें