फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों को हर माह 25 हजार रुपये मानदेय देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वार्ड सभासदों को हर माह सरकार की तरफ से 25 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया जाए। सदस्यों की समय सीमा पूरी होने के बाद उन्हें पांच हजार रुपये जीवकोपार्जन के लिए पेंशन दी जाए। वार्ड सभासदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बीते दिन सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से नगर पालिका परिषद उतरौला में उप चुनाव कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद फणींद्र गुप्ता, दीन दयाल मोदनवाल, कलावती, सरस्वती, नीरज कुमार, मुजीबुल्ला, सुशीला, विष्णू, गीता, राज कुमार, कमला, शहनाज, नवीन कुमार, केके तिवारी, मोहम्मद रिजवान व मोहम्मद शरफी आदि ने डीएम को सौंपे गए मांगपत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में पहले की तरह अविश्वास प्रस्ताव और उपाध्यक्ष पद की व्यवस्था लागू की जाए।
सभासदों को जनहित कार्य के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था कराई जाए। वार्डो के विकास के लिए हर साल 20 लाख रुपये की धनराशि सभासद निधि से दी जाए।
विज्ञापन

दुर्घटना या मृत्यु होने पर सभासदों के परिजनों को 20 लाख रुपये की धनराशि मदद के रूप में मुहैया कराई जाए। सभासदों ने यह भी मांग किया है कि नगर पालिका परिषद उतरौला में निर्वाचित अध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु के बाद वहां उप चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें