फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्ष प्रस्तुत न करने पर दो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से गायब रहने पर दो शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन


बलरामपुर। तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद अपना पक्ष प्रस्तुत न करने पर दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए रमेश यादव ने बुधवार को बताया कि गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसौना के शिक्षक संतोष कुमार मौर्य तथा प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बंजरहा के शिक्षक ज्योति प्रकाश को तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद पक्ष प्रस्तुत न करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है।

दोनों शिक्षकों पर लंबे समय से बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने के आरोप में कार्रवाई की गई है। बीईओ गैड़ास बुजुर्ग ह्रदयशंकर लाल श्रीवास्तव ने रिपोर्ट उपलब्ध कराई कि दोनों शिक्षकों की सेवा पुस्तिका नहीं बनी है और इनके वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है। दोनों शिक्षक तैनाती के समय से ही अपने पदीय दायित्वों के प्रति सजग नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने यह भी रिपोर्ट दी है कि दोनों शिक्षकों ने कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी हथियाई थी। बीएसए ने बताया कि बर्खास्त दोनों शिक्षकों का अब इस पद पर कोई भी दावा स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें