फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों में पांच घरों की गृहस्थी जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों के कहर में पांच घर जले
विज्ञापन



बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर जल गए। अग्निकांड में 30 हजार नकदी सहित पांचों घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया।


सामान बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति झुलस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन



हरैया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी भूरे ने बताया कि गुरुवार को उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सालिगराम, जंबूलाल, रामनरेश व जगतराम के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जंबूलाल का 30 हजार रुपये नगद भी जल गया।
विज्ञापन



सामान बचाने के चक्कर में जंबूलाल मामूली रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भी पांचों घरों के गृहस्थी का सामान बचाया नहीं जा सका। हल्का लेखपाल रोहित द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। शीघ्र ही सभी पीड़ितों को सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें